फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

Wed, 08 Apr 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यान मंत्री पारसनाथ यादव ने बुधवार को गोमती नदी के बैजारामपुर घाट और पीली नदी के बरपुर घाट पर पुल निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। दोनों पुलों का शिलान्यास मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजकीय मेडिकल कालेज के शिलान्यास के साथ किया था।
विज्ञापन


 भूमि पूजन के साथ सेतु निगम ने दोनों पुलों का निर्माण शुरू करा दिया। मंत्रोच्चार के बीच मंत्री पारसनाथ यादव ने नारियल फोड़ा। बैजारामपुर घाट पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी थी।

यहां आयोजित सभा में कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने कहा कि जिले के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है, जब दो दो पुलों का निर्माण एक साथ शुरू कराया जा रहा है। बैजारामपुर घाट पर बन रहा पुल सिर्फ क्षेत्र ही नहीं पूरे जिले के
विज्ञापन


विकास में मील का पत्थर साबित होगा। आने वाले समय में प्रदेश में चौतरफा विकास दिखाई देगा। उन्होंने सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिया कि पुल निर्माण की गुणवत्ता की वह समय समय पर जांच करते रहें।

 निर्माण उच्च  गुणवत्ता की होनी चाहिए। यहां समारोह की अध्यक्षता राजेंद्र उपाध्याय तथा संचालन मल्हनी विधानसभा के महासचिव डा. रामयश यादव ने किया।

इस मौके पर संघर्ष यादव, बोड़ई यादव, लकी यादव, ओम यादव, दीपक सिंह, डा. जनार्दन, उमाशंकर, रामधारी पाल, पंकज यादव, अशोक आजाद, मुस्तफाबाद के प्रधान संतोष यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें