जौनपुर। शाही ईदगाह में इस साल ईद की नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। यह फैसला ईदगाह कमेटी के सेक्रेटरी मोहम्मद शोएब खान अच्छू ने दी। उन्होंने कहा कि रमजान के पहले से ही पूरे देश में लॉकडाउन है। कोरोना वायरस का प्रकोप पूरे देश में फैला हुआ है। इसे देखते हुए हजरत मौलाना जफर अहमद सिद्दीकी इमाम शाही ईदगाह ने यह एलान करवाया है कि इस साल ईद की नमाज ईदगाह में नहीं पढ़ी जाएगी। इस नमाज के बदले में कोई नमाज भी नहीं है। नमाज के बदले लोग दुआ करें। पूर्व विधायक अफजाल खान की अध्यक्षता में मिर्जा दावर बेग की सदारत में ईदगाह में मीटिंग हुई। जिसमें कमेटी ने नमाज नहीं पढने का एलान किया है। बैठक में मुख्य रूप से नेयाज ताहिर शेखू, एड. शमीम, रियाजुल हक, हफीज शाह, इमरान बंटी, हुमायू अख्तर बब्लू, अबुजर अंसारी आदि मौजूद रहे।