फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की अलग अलग घटना में कई लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी/खेतासराय। बरसठी और खेतासराय थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव में हुई मारपीट की घटना में कई लोग घायल हो गए। बरसठी थाना क्षेत्र के कूसा गांव में भूमि विवाद को लेकर शनिवार को जमकर लाठी डंडे चले जिसमें एक पक्ष के सूर्यभान गौतम, नंदन ,संतोष, अनिल, पुष्पा, शिवानी और दूसरे पक्ष से प्रभाकर पाठक, छविनाथ, हिमांशु , गुरु पाठक, नामवर और बबलू घायल हो गए। प्रभाकर, विकास और सूर्यभान की हालत गंभीर देख सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

खेतासराय थाना क्षेत्र के खलौतीपुर गांव में शनिवार को पेड़ काटने के विवाद में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों तरफ से नौ लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को पीएचसी सोंधी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में एक पक्ष से से पप्पू , संजय यादव, फूलगेना, सीता, राम अजोर तथा दूसरे पक्ष से उर्मिला देवी, सुशीला देवी, हरिश्याम यादव और घनश्याम शामिल हैं। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें