फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में देवी के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की हुई पूजा

विज्ञापन
अराजी गुर्जीखानी में सजी दुर्गा जी प्रतिमा। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। देवी मंदिरों में मंगलवार को मां भगवती के चौथे स्वरूप कुष्मांडा की पूजा हुई। मां की एक झलक पाने के लिए भोर से ही भक्तों की कतार लगने लगी थी। कोरोना संक्रमण की परवाह किए बिना लोग मंदिरों में पहुंच गए। नवरात्र के चौथे दिन देवी मंदिरों में खासी भीड़ रही। शीतला धाम चौकिया, मां मैहर मंदिर और सिटी स्टेशन स्थित मां दक्षिणा काली मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों ने नारियल चुनरी के साथ माता के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन

शीतला धाम चौकिया में भोर से शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति की ओर से दूरी का पालन करते हुए भक्तों को दर्शन कराया गया। पुजारी पंडा ने बताया कि जैसे-जैसे नवरात्र समाप्ति की तरफ बढ़ रहा है, भक्तों की भीड़ भी बढ़ रही है। उधर नगर के परमानतपुर स्थित मा शारदा शक्ति पीठ (मैहर देवी मंदिर) में बड़ी संख्या में भक्तों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई। नवरात्र पर मंदिर को फूल-माल से सजाया गया। महंत सूर्य प्रकाश ने बताया नवरात्रि का चौथा दिन मां कुष्मांडा की पूजा के साथ शुरू हुआ। देवी दुर्गा का यह चौथा अवतार हैं। कोविड महामारी के चलते नवरात्रि उत्सव में कमी आई है पर भक्तों का उत्साह और आस्था कम नहीं हुई। सिटी स्टेशन स्थित मां दक्षिणा काली मंदिर में 23 अक्तूबर को सप्तमी पर विशेष आयोजन किया जाएगा। पुजारी बागीश सिंह ने बताया कि मां दक्षिणा काली के दर्शन पूजन से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

रासमंडल स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में जाने से पहले श्रद्धालुओं की थर्मल स्कैनिंग करते वहां लगे कर?- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें