फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ तक फाॅर्म पहुंचाएं कार्यकर्ता : ओम प्रकाश

विज्ञापन
भाजपा की बैठक को संबोधित करते वक्ता। पार्टी-
विज्ञापन
जौनपुर। भाजपा कार्यालय पर शनिवार को एसआईआर और चुनाव को लेकर बैठक हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा पदाधिकारियों को विधानसभा, मंडल और वार्ड एवं बूथ स्तर तक फॉर्म-6 पहुंचाने होंगे। सभी मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी शक्ति केंद्र संयोजक को इस काम में लगने की जरूरत है ताकि यह कार्य समय से पूरा हो जाए। जिनका भी नाम कटा है और वो पहले से वोटर हैं, उनका नाम जुड़ जाए और जिनकी उम्र नए वोटर बनने की हो गई है, उन्हें फॉर्म-6 के अंतर्गत बनाए जाएं। जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने सभी बूथ अध्यक्षों को 26 जनवरी तक एसआईआर फॉर्म-6 के माध्यम से मतदाताओं को जोड़ने पर जोर दिया। अभियान पार्टी के संगठनात्मक विस्तार का हिस्सा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 26 जनवरी तक बूथों पर बैठकर एसआईआर के माध्यम से फॉर्म 6, 7, 8 और 9 भरवाने में सहयोग करें। पार्टी जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष को अपने मंडल में जमीनी हकीकत जाननी होगी। ड्राफ्ट लिस्ट में मतदाताओं के नाम जुड़वाने का प्रयास करना होगा। कार्यकर्ता इन सभी की दोबारा जांच करें और देखें कि इस लिस्ट में कोई गड़बड़ी तो नहीं है। जिला प्रवासी पूर्व जिलाध्यक्ष सुल्तानपुर सीता सरन त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी का फोकस तीन प्रमुख वर्गों पर है। पहला नए युवा मतदाता, जो उम्र पूरी होने के बावजूद अब तक वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हो पाए हैं। दूसरा वे मतदाता जिनके नाम दस्तावेजों की कमी या तकनीकी त्रुटियों के कारण सूची से हट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें