फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: केराकत अधिवक्ता संघ के चार पदों पर हो सकता है निर्विरोध निर्वाचन

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। केराकत अधिवक्ता संघ के आगामी चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। चार पदों पर केवल एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने से इन पदों पर उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने की संभावना प्रबल हो गई है। चुनाव आयोग के अनुसार 12 जनवरी को पर्चा वापसी का अंतिम दिन है। यदि उक्त तिथि तक कोई अन्य नामांकन दाखिल नहीं किया जाता है तो एकल प्रत्याशी वाले वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुभाष चंद्र यादव, सह मंत्री पद पर संजय कुमार चौधरी, आय-व्यय निरीक्षक पद पर रविकांत यादव व मीडिया प्रभारी पद पर बृजेश कुमार सोनकर का निर्विरोध निर्वाचन घोषित कर दिया जाएगा। वहीं कुछ प्रमुख पदों पर मुकाबला रोचक बना हुआ है। अध्यक्ष पद के लिए दिनेश शुक्ला एवं सुरेश कुमार के बीच सीधी टक्कर तय मानी जा रही है। महामंत्री पद पर हीरेंद्र कुमार यादव, राजवंत एवं जय प्रकाश मौर्य के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं। कोषाध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार भारती एवं कृपाशंकर वर्मा आमने-सामने हैं, जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बहुकोणीय मुकाबले की स्थिति बनी है। चुनाव आयोग के सदस्य महेंद्र शंकर पांडेय, बृजेश कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार यादव एवं महेंद्र कुमार ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के बाद अधिवक्ता संघ परिसर में चुनावी चर्चाएं तेज हो गई हैं। प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों से संपर्क साधने में जुटे हैं और शेष बचे पदों पर प्रचार अभियान आने वाले दिनों में और तेज होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें