दोनों को इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है। बताया गया कि ट्रेन आने के दौरान गेटमैन गेट को खुला छोड़कर गायब था। टक्कर से ट्रेन का इंजन खराब हो गया। वाराणसी से दूसरा इंजन आने के बाद ट्रेन पांच घंटे बाद आगे रवाना हुई। डीआरएम एके कश्यप सहित रेलवे कई अफसर मौके पर पहुंच गए थे। लापरवाही में गेट मैन को निलंबित कर दिया गया है।
कोपागंज रेलवे क्रासिंग जौनपुर-गाजीपुर मार्ग पर स्थित है। सोमवार की रात में जौनपुर-औड़िहार रेलवे प्रखंड पर श्रमिक एक्सप्रेस रात एक बजे डोभी स्टेशन से क्रासिंग की ओर बढ़ी। उस वक्त क्रासिंग का गेट खुला हुआ था और शिमला से सेब लादकर गाजीपुर जा रहा एक ट्रक क्रासिंग को पार कर रहा था। ट्रक ने अभी आधा क्रासिंग पार कर पाया था कि ट्रेन की ट्रक से टक्कर हो गई। ट्रेन की रफ्तार कम होने के कारण बड़ा हादसा नहीं हुआ। ट्रक चालक शाहिद खान निवासी एसओपुर थाना रायगढ़ राजस्थान व खलासी साहिल खान को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी भेजा गया। उधर इंजन में तकनीकी खराबी आने से ट्रेन को किसी तरह वापस डोभी स्टेशन पर लाया गया। हादसे की सूचना से रेल महकमे में हड़कंप मच गया। डीआरएम एके कश्यप सहित कई अफसर मौके पर आ गए।
बाद में वाराणसी से दूसरा इंजन आने के बाद ट्रेन सुबह छह बजे आगे के लिए रवाना हुई। उधर घटना के बाद आस पास के गांव के सैकड़ों लोग ट्रक में लदे सेव की आधे से अधिक पेटिया उठा ले गए।स्टेशन अधीक्षक डीएन प्रसाद ने बताया कि वरिष्ठ पचिालन प्रबंधक ने लापरवाही के आरोप में गेट मैन महेंद्र को निलंबित कर दिया है।