फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन करते भीम आर्मी के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करके राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना लोकसभा क्षेत्र से सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए पथराव की निंदा की। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष राकेश सिद्धार्थ ने कहा कि 13 सितंबर को बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के बुढ़वल में चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर पथराव हुआ था। वह गोंडा में विनोद साहनी और रमेश कौरी तथा अयोध्या में राम लगन मौर्या की हत्या के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे थे। पार्टी का आरोप है कि काफिले को रोकने के बाद पथराव किया गया। इसमें कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं और वाहनों को नुकसान पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने घटना से जुड़े सीसी टीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने, मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में चंद्रशेखर आजाद को तत्काल थ्रेट असेसमेंट कराने और जरूरत के अनुसार सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की गई। इस दौरान राजेश, महेश कुमार, राजेंद्र, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें