फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गोधना से जरौना तक 5.50 मीटर चौड़ी होगी सड़क, शुरू हुई पैमाइश

विज्ञापन
गोधना से जरौना मार्ग के चौड़ीकरण के लिए जगह जगह सड़क माप करते लोक निर्माण विभाग के कर्मी। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
जौनपुर। जौनपुर-मिर्जापुर और मछलीशहर-वाराणसी हाईवे को जोड़ने वाली रामपुर-निगोह-जरौना-गोधना सड़क के चौड़ीकरण की कवायद तेज हो गई है। रामपुर से जरौना तक की सड़क को साढ़े पांच मीटर चौड़ा करने का काम पहले से चल रहा है। अब जरौना से गोधना तक चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार की शाम को टीम ने सड़क और पुलियों की पैमाइश की। यह सड़क 7.390 किलोमीटर लंबी है। जरौना से गोधना तक की सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनी है, इसकी पांच साल की मेंटेनेंस गारंटी जुलाई 2027 में समाप्त हो रही है। गारंटी अवधि पूरी होते ही यह मार्ग लोनिवि को हैंडओवर कर दिया जाएगा। विभाग की मंशा है कि हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य में देरी न हो, इसलिए पहले से ही साढ़े पांच मीटर चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा जा रहा है। अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पहुंची तकनीकी टीम ने सड़क का सर्वे किया। टीम ने अगहुआ बाजार सहित कई स्थानों पर सड़क की चौड़ाई की पैमाइश की। बाजार में सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे एक पुराने कुएं की गहराई की भी पैमाइश की। इसके साथ ही रास्ते में पड़ने वाली पुरानी पुलियों की भी नाप-जोख की गई। ताकि नए सिरे से पुलिया निर्माण या मरम्मत का एस्टीमेट बनाया जा सके।
विज्ञापन

दो प्रमुख हाईवे को जोड़ने वाली सड़क के इस रूट पर जरौना से गोधना तक की सड़क साढ़े पांच मीटर चौड़ा करने के लिए सर्वे और पैमाइश कराई गई है। प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा जाएगा। बजट स्वीकृत होते ही और सड़क हैंडओवर मिलते ही निर्माण शुरू होगा। - धर्मेंद्र कुमार, जेई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें