फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीपी निर्माण में काम कर रहे मजदूर की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण में काम कर रहे मजदूर की रविवार की शाम करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने लाइन बाजार थाने में तहरीर देकर कार्यदाई संस्था की लापरवाही से घटना होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के पचहटिया इलाके में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण चल रहा है। लाइन बाजार निवासी जयराज का पुत्र मनोज कुमार उर्फ नन्हकू (30) इसमें मजदूरी कर रहा था। रविवार की शाम तार लगाते समय करंट की चपेट में आने से मनोज की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। घरवालों का आरोप है कि मनोज मजदूरी करता था, लेकिन उसे जबरन बिजली ठीक करने के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद मौके से सभी कर्मचारी फरार हो गए। लाइन बाजार एसओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक के पिता ने तहरीर दी है। जांच के बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें