फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: काम से लौटे मजदूर की चाकू घोंपकर हत्या, घर से 100 मीटर दूर वारदात को दिया अंजाम

Wed, 15 Dec 2021 12:04 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के नेवादा मुखलिसपुर गांव में मजदूरी से लौट रहे एक मजूदर की मंगलवार की शाम गांव के ही एक युवक ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल, मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, नेवादा मुखलिसपुर गांव निवासी मुकेश निषाद(26) मजदूरी करता था। वह मंगलवार को मजदूरी करने के लिए उसरा गांव गया हुआ था। जहां से अपनी बाइक से वह घर आ रहा था।

आरोप है कि घर से सौ मीटर पहले ही गांव के ही त्रिलोकी निषाद ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। घटना की जानकारी होते ही परिवार और आसपास के लोग मुकेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र ले आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मृतक के भाई उमेश निषाद ने तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने त्रिलोकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें