फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: झटका तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, चार घंटे तक हंगामा; मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स

Thu, 02 Jul 2026 11:42 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

Jaunpur News: जिले के परियावा गांव में खेत के चारों ओर लगाए गए करंटयुक्त झटका तार की चपेट में आने से मजदूर साहबलाल गौतम (40) की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने चार घंटे तक हंगामा किया। पुलिस ने खेत मालिक जितेंद्र यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
साहबलाल गौतम की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावा गांव में खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए करंटयुक्त (झटका) तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने खेत मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर करीब चार घंटे तक हंगामा किया। प्रशासन के हस्तक्षेप और समझाने के बाद मामला शांत हुआ, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान साहबलाल गौतम (40) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह साहबलाल शौच के लिए गांव के पोखरे की ओर गए थे। इसी दौरान गांव निवासी जितेंद्र यादव के खेत के चारों ओर लगाए गए लोहे के तार में एलटी लाइन का करंट प्रवाहित हो रहा था। बताया गया कि तार का एक सिरा टूटकर रास्ते की ओर गिर गया था। उसी करंटयुक्त तार की चपेट में आने से साहबलाल की मौके पर ही मौत हो गई।
 

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों और ग्रामीणों ने खेत मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और करीब चार घंटे तक हंगामा चलता रहा।

सूचना पर पहुंचे तहसीलदार सदर ने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाया तथा उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद लोग शांत हुए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लाइन बाजार थाना प्रभारी केके सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी रमीला देवी की तहरीर पर आरोपी जितेंद्र यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें