फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में फंसे मजदूर का परिजन टकटकी लगाए कर रहे थे इंतजार, पर मुंबई से जौनपुर के रास्ते में ही 60 किमी पहले तोड़ दिया दम

Fri, 15 May 2020 02:16 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

  • तबीयत बिगड़ने पर रास्ते में उतार कर किया गया था क्वारंटीन, सुबह हो गई मौत
  • बुखार और सांस फूलने के लक्षणों के कारण सहमे लोग
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर खड़े लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई से घर आ रहे एक मजदूर ने घर की दहलीज तक पहुंचने से 60 किमी पहले ही दम तोड़ दिया। प्रयागराज स्टेशन से रोडवेज बस में जौनपुर जाते समय तबीयत खराब होने पर उसे बृहस्पतिवार की रात मुंगराबादशाहपुर के क्वारंटीन सेंटर में रोक लिया गया था, जहां शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मजदूर को तेज बुखार और सांस फूलने की समस्या थी।

विज्ञापन


मृतक का सैंपल लेने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह जौनपुर के ही जफराबाद थाना क्षेत्र के नाथूपुर गांव का निवासी था। बीमार मजदूर के मौत की सूचना से लोग सहम गए हैं। घंटों तक क्वारंटीन सेंटर के आसपास लोग जाने से कतराते रहे।

जफराबाद थाना क्षेत्र नाथूपुर गांव निवासी प्रदीप गौतम (34) मुंबई के लोअर परेल इलाके में एक रुमाल बनाने के कारखाने में काम करता था। बृहस्पतिवार को वह अपने कुछ साथियों के साथ श्रमिक स्पेशल ट्रेन में प्रयागराज तक आया। वहां से रोडवेज बस में सभी को जौनपुर लाया जा रहा था। बस में ही उसकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
तेज बुखार की शिकायत होने पर जिले की सीमा में प्रवेश के बाद मुंगराबादशाहपुर में बस रोक दिया गया। सवार सभी 22 यात्रियों को सार्वजनिक इंटर कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर में लाया गया। वहां सुबह उनकी जांच की जानी थी। शुक्रवार की सुबह अचानक प्रदीप की सांस भी फूलने लगी। तत्काल चिकित्सकों को बुलाया गया, मगर डॉक्टरों के पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

मछलीशहर एसडीएम अमिताभ यादव ने बताया कि मजदूर की तबीयत पहले से ही खराब थी। उसे यहां स्वास्थ्य जांच के लिए ही रोक लिया गया था, लेकिन जांच से पहले ही उसकी मौत हो गई। उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सैंपल भी लिया गया है। बस में सवार सभी 22 यात्रियों के सैंपल भी लिए जाएंगे। उधर, जफराबाद में दोपहर तक उसके घरवालों को घटना की जानकारी नहीं थी। परिवार के लोग बेसब्री से उसके घर लौटने की बाट जोह रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें