फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: एक साल बाद भी काम अधूरा, भुगतान करा लिया पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के पिलकिछा गांव के नकबी पुरवा कस्तरा बस्ती में क्षेत्र पंचायत से कराए गए ह्यूमन पाइप से बंद नाली का काम चौथाई भी पूरा ही नहीं हुआ, लेकिन साढ़े चार लाख का भुगतान एक साल पूर्व ही कर दिया गया। ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ और जेई ने स्थलीय निरीक्षण किया तो गोलमाल का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार को बीडीओ गौरवेंद्र सिंह व अवर अभियंता विजय सिंह स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। आधा अधूरा काम और पूरे काम का वर्षों पूर्व भुगतान की फाइल देखकर वह भी भौचक रह गए। नाराज बीडीओ ने जेई आरईएस को नोटिस देते हुए कहा कि क्यों न मुख्यमंत्री के जीरो टालरेंस नीति के तहत आपके खिलाफ कार्रवाई की जाए। मजरा निवासी मालती, विजय लक्ष्मी, शीला, लक्ष्मी, सोनी, रीना आदि ने बीडीओ को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि बस्ती में मई 2023 में बंद नाली बनाए जाने के लिए मार्ग का लगभग 225 मीटर खड़ंजा उखाड़ दिया गया था। मात्र 67 ह्यूमन पाइप डालकर रास्ते पर मिट्टी बिछा दी गई। लगभग 158 मीटर रास्ते को खोदकर छोड़ दिया गया है। उसमें बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। विषैले जंतुओं का खतरा हमेशा बना रहता है। बीडीओ ने फाइल मंगवाकर देखा तो 2022 में ही उस पर साढ़े चार लाख का भुगतान हो चुका है। वह सुइथाकला ब्लाॅक में तैनात जेई को साथ लेकर मौके पर पहुंच काम का सत्यापन किए तो आरोप सही पाया गया। बस्ती के दद्दन के घर से तालाब तक 225 मीटर बंद नाली के निरीक्षण में तमाम खामियां मिलीं। तालाब से पहले लगभग 158 मीटर तक रास्ते में गड्ढा बनाकर छोड़ा पाया गया। इसमें न तो चेंबर बना है और न ही ईंट चिनाई की गई है। बस्ती के पानी की निकासी भी नहीं हो रही है। मौके पर बीस ह्यूम पाइप पड़ी मिली। नाली के नाम पर कागज में साढ़े चार लाख का व्यय दिखाकर जुलाई 2022 में ही भुगतना करा लिया गया है। ब्लाॅक प्रमुख बृजेश यादव ने कहा कि बरसात की वजह से काम अधूरा है, जिसे जल्द पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें