श्रमदान कर सम्पर्क मार्ग का निर्माण करते ग्रामीण।
- फोटो : jaunpur
क्षेत्र के मुफ्तीगंज विकास खण्ड के भदेवरा गांव में राजवंती बंधवा पुरवे के लोगों को आज भी आज भी आने जाने के लिए रास्ता नहीं है। बरसात के दिन में लोग पानी के बीच से होकर घर तक जाते है। शिकायत के बाद भी जब सड़क नहीं बनी तो ग्रामीणों ने चकरोड़ मार्ग बनाने का बीड़ा उठा लिया। श्रमदान करके कई माह की मेहनत से मिटटी का चकरोड़ बना दिया।
ग्रामीणों का कहना है की हम लोगों के घर अगर बरसात में कोई शादी गौना पड़ जाता है तो वाहनों को दूर खड़ा कर पानी में घुस कर आते जाते थे। उक्त मार्ग को ठीक करने की मांग प्रधान से की लेकिन प्रधान द्वारा कार्य नहीं कराया गया। जिससे गांव के लोगों ने बैठक कर निर्णय लिया कि वह गर्मी में श्रमदान कर सड़क बनाएंगे।
रामू प्रजापति, लाल चंद प्रजापति, जय मंगल चौहान, नरेश चौहान, रंजीत चौहान, रमेश चौहान, सुशील प्रजापति, मनोज राजभर, श्याम सुंदर चौहान, मोनू राजभर, गुड्डू चौहान आदि ने श्रमदान करके सड़क का निर्माण कर डाला।