डोभी। हिसामपुर गांव स्थित देशी शराब के ठेके को हटवाने को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
गांव में बस्ती के बीच में ही देशी शराब का ठेका करीब 10 सालों से चल रहा है। शराबियों द्वारा पीने के बाद गाली गलौज, मारपीट करने व किसी के भी दरवाजे पर बैठकर घंटों बकबकाने से आजिज होकर सुभावती देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने शराब की दुकान हटाने को लेकर ठेके के सामने प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी धर्मेंद्र दत्त ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग से बातचीत के बाद ठेके को हटवाया जाएगा।