फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन फ्री में रोडवेस बस से यात्रा कर सकेंगे महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को अपने भाइयों के पास जाने में किराए की चिंता नहीं करनी होगी क्योंकि सरकार द्वारा परिवहन निगम की बसों में दो दिनों के लिए बहनों को मुफ्त यात्रा की सौगात दी गई हैं। अब बहनें परिवहन निगम की बसों में 10 अगस्त को रात 12 बजे से 12 अगस्त की रात 12 बजे तक मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इसके लिए जौनपुर डिपो की 65 बसें लगाई जाएंगी। इसमें पुरुष यात्रियों से किराया लिया जाएगा लेकिन महिलाओं से किसी भी प्रकार का किराया नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

साल 2018 से रक्षाबंधन पर परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क सेवा लागू हुई। इसके बाद हर वर्ष की 24 घंटे के लिए रक्षाबंधन पर्व बहनों को निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा करने की सौगात मिल रही है लेकिन इस बार पर्व 11 और 12 अगस्त को मनाया जाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए पहली बार दो दिनों तक नि:शुल्क यात्रा का उपहार बहनों को मिला है। पिछले वर्ष पांच हजार महिलाओं ने यात्रा की थी। जौनपुर डिपो के एआरएम विश्राम बताते हैं कि अगर रक्षाबंधन पर बस में महिलाएं बैठ गई हैं तो उनके निर्धारित बस स्टेशन तक छोड़ा जाएगा। इसका कोई किराया नहीं लिया जाएगा। वहीं, आचार्य डॉ. रजनीकांत द्विवेदी (श्रीमद्भागवत कथा व्यास, वास्तुशास्त्री और ज्योतिषी) बताते हैं कि 12 अगस्त को प्रात: 7:16 बजे तक पूर्णिमा है। उसके पश्चात प्रतिपदा आएगी। उस दिन सूर्य 5:30 उदय होंगे। पूर्णिमा मात्र एक घंटा 45 मिनट रहेगी। 12 अगस्त शुक्रवार में सूर्य उदय के बाद तीन घंटे से भी अधिक है। संकल्पादिता तिथि धर्म कृत्योपयोगी रक्षाबंधन के लिए श्रेष्ठ मानी जाएगी। कुछ विद्वान 11 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने का निर्णय कर सकते हैं, जो शास्त्र के विपरीत है। क्योंकि जिस समय पूर्णिमा आएगी, उसी समय भद्रा आरंभ हो जाएगी और भद्रा में रक्षाबंधन करना शुभ नहीं होता है। 12 अगस्त शुक्रवार को धनिष्ठा नक्षत्र रात्रि 3:45 बजे तक रहेगा। इससे इस दिन धाता और सौभाग्य योग बन रहा है। जो बहन भाइयों के प्रेम को बढ़ाने वाला और उत्साहवर्धक होता है। 12 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त प्रात: काल 5:30 से 8:09 तक सिंह लग्न रहेगा, जो रक्षाबंधन के लिए सर्वोत्तम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें