फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूस्टर डोज लगवाने में जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
लीलावती अस्पताल में प्रिकाशन डोज लगवाते राज्यमंत्री गिरीशचद्र यादव। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना संक्रमण पर लगाम को लेकर प्रदेश सरकार 15 जुलाई से बूस्टर डोज को लेकर विशेष अभियान पूरे प्रदेश में चला रही है। रविवार को मेगा कैंप आयोजन के पूर्व तक जौनपुर जिला प्रदेश में दूसरे पहले स्थान पर है। शासन स्तर से जारी हुए आंकड़ों में पहले स्थान पर आजमगढ़ जिला हैं। जहां 1.68 लाख लोगों को बूस्टर डोज लगी है, जबकि जिले में 1.67 लाख लोगों को बूस्टर डोज लगी है। वहीं, रविवार को जिले में विशेष अभियान के तहत 31782 और लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई है।
विज्ञापन

जिले में प्रीकॉशन डोज उन्हें लग रही है, जिनके दूसरा टीकाकरण कराने का छह माह बीत चुका है। जनपद में ऐसे लोगों की कुल संख्या 28,62,919 है। इसमें से अभी तक 60 हजार फ्रंटलाइन वर्कर्स है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. नरेंद सिंह ने बताया कि 60 हजार फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण हो चुका है। 15 जुलाई से चलाए जा रहे अभियान के दौरान अब तक फ्रंटलाइन वर्कर्स को छोड़कर एक लाख 66 हजार 113 लोगों को प्रीकाशन डोज लग चुकी है। रविवार को 31782 लोगों को प्रीकाशन डोज लगी। कुल 197895 लोगों को प्रीकॉशन का डोज लग चुकी है। रविवार कोविड संक्रमण से बचाव के लिए सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर प्रीकाशन डोज के लिए मेगा कैंप का आयोजन किया गया। राज्यमंत्री गिरीशचंद यादव ने लीलावती महिला चिकित्सालय में प्रीकाशन डोज लगवाकर मेगा टीकाकरण अभियान का उद्घाटन किया। एएनएम खुशबू देवी ने उन्हें प्रीकाशन डोज लगाई। कोई भी
जिले के सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला पुरुष चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, लीलावती महिला चिकित्सालय, अर्बन प्रा. स्वा. केंद्र कटघरा, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर प्रीकाशन डोज लगवा सकता है। डीआईओ डा. नरेंद्र सिंह ने 18 वर्ष तथा उससे ऊपर की सभी आयु वर्ग के लोगों से अपील की है कि वे अपना तथा अपने परिवार का प्रीकाशन डोज का टीका अवश्य लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें