फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: देशी शराब की दुकान खोलने की जानकारी होते ही आग बबूला हुईं महिलाएं, थाना और तहसील का किया घेराव

Tue, 01 Apr 2025 02:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur Latest News: जौनपुर जिले में देशी शराब की दुकान खोलने को लेकर महिलाओं ने थाने और तहसील का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी।
विज्ञापन
जौनपुर में शराब की दुकान को लेकर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के शाहगंज क्षेत्र के हुब्बीगंज रोड स्थित भांदी हेनुआतर गांव समीप देशी शराब की दुकान खोलने की बात सुनकर गांव की महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए थाना व कोतवाली का घेराव करते हुए क्षेत्राधिकारी को तहरीर देकर मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
भांदी हेनुआतर गांव निवासी दीपक मौर्या ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि खरौना ग्राम सभा का देशी शराब की दुकान भांदी हेनुआतर ग्राम सभा में जोगिन्दर मौर्या का मकान किराये पर लेकर खोली जा रही है। जिस मकान में दुकान खुल रहा है उसी मकान में किराए पर कमरा लेकर परिवार के साथ लोग रहते हैं। 

आरोप है उक्त रोड पर गांव के बच्चे और बच्चियां पास में स्थित विद्यालय में पढ़ने के लिए जाते हैं। ऐसे में गांव की महिलाओं ने देशी शराब की दुकान का विरोध प्रदर्शन करते हुए थाना व तहसील में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर कृष्ण चंद यादव, संतोष कुमार, चेतन, राजेश, राशिद, इंदल, राकेश, इश्तियाक, विष्णु, आकाश, नवनीत समेत गांव की समस्त महिलाएं मौजूद रहीं। वहीं कोतवाली पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर जांच में जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें