जौनपुर। रक्षाबंधन पर मुफ्त यात्रा की सुविधा देने पर महिलाओं ने प्रसन्नता जताया। उन्होंने इसके लिए सरकार का शुक्रिया अदा किया। महिलाओं को भाई के कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए सभी मार्गों पर जौनपुर रोडवेज डिपो से बसों का संचालन किया गया। रोडवेज डिपो से रविवार की रात 12 बजे से लेकर सोमवार की रात 12 बजे तक यात्रा नि:शुल्क की गई थी।
विमला देवी ने कहा कि रोडवेज से यात्रा नि:शुल्क होने के कारण मेरा किराया बच गया । इससे बहुत खुशी हुई। सरकार को धन्यवाद देती हूं, जो हम लोगों के बारे में सरकार ने यह फैसला लिया। मैं बदलापुर भाई को राखी बांधने जा रही हूं। सरोजा यादव का कहना है कि प्राइवेट वाहन भी पर्याप्त मात्रा में नहीं चल रहे हैं। जिससे आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता, लेकिन सरकार के इस निर्णय से मुझे आवागमन की सुविधा मिल गई। कोरोना संक्रमण के कारण वाहन काफी कम चल रहे हैं, जो चल भी रहे हैं वे किराया अधिक ले रहे हैं। ऐसे में सरकार की ओर से रोडवेज का किराया फ्री किया जाना महिलाओं के लिए तोहफा है। सीमा उपाध्याय का कहना है कि महिलाओं के लिए यात्रा फ्री किए जाने को लेकर सरकार को धन्यवाद देती हूं कि इस कोरोना काल में सरकार का यह निर्णय महिलाओं को भाई को राखी बांधने में सहूलियत प्रदान की।