फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: महिलाओं का स्वावलंबी होना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। नगर स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय मड़ियाहूं में बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला स्वावलंबन एवं उद्यमिता विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं का स्वावलंबी होना जरूरी है।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. सुरेश कुमार पाठक ने कहा कि आज के समय महिलाओं को भी स्वावलंबी होना आवश्यक है। इसका एक माध्यम है उद्यमिता। बीटीसी विभाग के प्रभारी डॉ. हौसला पांडेय ने कहा कि हर घर में इस उद्यमिता के भाव का प्रसार करना आज समय की जरूरत बन चुका है। इसमें विशेष रूप से महिलाओं को आगे आना होगा। अंग्रेजी विभाग की डॉ. सुषमा मिश्रा ने अपने कविता पाठ के माध्यम से विषय पर प्रकाश डाला। समाजशास्त्र विभाग की प्रभारी डॉ. दुर्गेश्वरी पांडेय ने समाज में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अन्याय और अत्याचार की स्थिति में वर्तमान परिवेश में आ रहे सुधार को रेखांकित किया। हिंदी विभाग की डॉ. रेणुका पांडेय ने अपने कविता पाठ के माध्यम से दहेज प्रथा पर तंज कसा और कहा कि जब महिलाएं स्वावलंबी होंगी तो दहेज प्रथा अप्रासंगिक हो जाएगी। भूगोल विभाग के डॉ. श्याम दत्त ने महिला स्वावलंबन और उद्यमिता को लेकर क्षेत्रीय विषमताओं की तरफ सभा का ध्यान आकृष्ट किया। कार्यक्रम का संचालन मिशन शक्ति के नोडल अधिकारी और अर्थशास्त्र विभाग के प्रभारी डॉ. विवेक कुमार मिश्र ने किया। डॉ. मनोराम मिश्र समेत विद्यार्थी मौजूद रहे।
छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

सिंगरामऊ। राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय में सिंगरामऊ थाना प्रभारी सैयद हुसैन मुंतजर के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम की ओर से महिलाओं एवं छात्राओं को मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जागरूक किया गया। एंटी रोमियो की टीम ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि किसी भी आपात स्थिति में 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 102 एवं 108 (स्वास्थ्य सेवा), 1090 (वूमेन पावर लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (वीमेन हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर अपराध) पर तत्काल संपर्क किया जा सकता है। एंटी रोमियो टीम ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों को पहचानने की जरूरत है। किसी भी प्रकार की असुविधा या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन पर संपर्क करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें