फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरामऊ। थाना प्रभारी सैयद हुसैन मुंतजर के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम के सदस्यों ने शनिवार को क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं और छात्राओं को मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जागरूक किया। अभियान के तहत टीम ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों और सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 102 एवं 108 (स्वास्थ्य सेवा), 1090 (वूमेन पावर लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (वीमेन हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर अपराध) पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है। एंटी रोमियो टीम ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों को पहचानने की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें