जलालपुर। क्षेत्र के कुटीर पीजी कॉलेज चक्के में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। पहले दिन 1500, 400 मीटर लंबीकूद, डिस्कस थ्रो, शाटपुट थ्रो, दूसरे दिन 200, 800,100 मीटर दौड़, ऊंचीकूद, जेवलिन थ्रो का आयोजन हुआ। सभी छात्र-छात्राओं ने खेल में बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। विजेता छात्रों को प्राचार्य प्रो राघवेंद्र कुमार पांडेय ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर खेलकूद प्रभारी डॉ. पूनम सिंह समेत सभी निर्णायक मंडल के सदस्य सहयोगी कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद