जौनपुर। त्योहारी सीजन को लेकर बाजार में हर तरफ उत्साह नजर आ रहा है। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। कपड़ा, ज्वेलरी, ऑटो मोबाइल्स और इलेक्ट्रानिक सामानों की बिक्री ज्यादा हो रही है। अमर उजाला के शुभ लाभ महोत्सव से जुड़कर भी ग्राहक भरपूर लाभ ले रहे हैं।
खरीदारी के लिए पुष्य नक्षत्र को काफी शुभ माना जाता है। लिहाजा बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ी हुई है। त्योहारों के ठीक बाद शुरू हो रहे लगन का असर भी बाजार में दिख रहा। चहारसू चौराहा स्थित कनिष्क ज्वेलर्स पर अमर उजाला के शुभ लाभ महोत्सव में ग्राहकों को गहनों की खरीद करने पर कूपन दिया जा रहा है। कूपन की एक प्रति दुकान में लगे ड्रॉप बॉक्स में डाली जा रही है। इस कूपन के आधार पर लकी ड्रा में इनाम मिलेंगे। दुकान के संचालक संदीप वर्मा ने बताया कि सोने-चांदी के आभूषण की खरीदारी के अलावा लोग लगन के लिए आर्डर भी दे रहे हैं। खरीद के वक्त नए डिजायन और बारिकी पर भी खास ध्यान दे रहे हैं। वहीं बदलापुर पड़ाव स्थित लहंगा बाजार में भी महिलाएं उत्साह से खरीदारी कर रही हैं। दुकान संचालक शमशीर खां ने बताया कि पार्टी वियर, ब्राइडल लहंगा, गुजराती लहंगा, जयपुरिया लहंगा, मुरादाबादी लहंगा की रेंज उपलब्ध है। सबसे ज्यादा मांग गुजराती लहंगे की है, जिसकी कीमत पांच से 50 हजार रुपये तक है। मुंबई के रिप्लिका लहंगा की कीमत 20 हजार से चार लाख है। चुनिंदा लोग ही इसे खरीद रहे हैं। खरीदारी के आधार पर ग्राहकों को शुभ लाभ महोत्सव का कूपन दिया जा रहा है।
---
16 तक ले सकते हैं शुभ लाभ का लाभ
शुभ लाभ महोत्सव का लाभ 16 नवंबर तक ले सकते हैं। शुभ लाभ महोत्सव के प्रायोजक गहना कोठी, सूरज मणि ज्वेलर्स, केपी एंड संस, गंगाराम विनोद कुमार एंड कंपनी (तनिष्क), सिद्धिविनायक ज्वेलर्स, बरनवाल ज्वेलर्स, वेंकटेश्वर ऑटो व्हील्स, आदित्य मोटर्स, पाठक होंडा, हरिओम ज्वेलर्स है।