लायंस क्लब की ओर से आयोजित हरियाली तीज उत्सव में महिलाओं ने रचाई मेहंदी।
- फोटो : स्रोत : संस्था
जौनपुर। लायंस क्लब मेन की ओर से वृंदावन गार्डन में हरियाली तीज उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं ने हाथों में मेहंदी रचाई और चूड़ी, मेहंदी, बिंदी आदि उपहार भेंट किया।
उत्सव में क्लब की महिला सदस्य हरे रंग के परिधान में पहुंचीं। क्लब की प्रथम महिला जूली गुप्ता ने सभी सखियों काे हल्दी कुमकुम लगाकर व बालो में गजरा लगाकर स्वागत किया। सभी को चूड़ी, मेहंदी, बिंदी आदि उपहार भेंट किया। इस दौरान महिलाओं ने झूला झूलकर उत्सव का आनंद उठाया व मेंहदी लगाई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष सोना बैंकर ने कहा कि तीज पर्व धार्मिक अनुष्ठान तो है ही, साथ ही यह महिलाओं के एकजुट होने, शृंगार करने, नाचने -गाने और खुशियां मनाने का एक अवसर भी है। इस दौरान पूजा त्रिपाठी, ज्योति कपूर, गीता गुप्ता, कविता वर्मा, रविंद्र कौर, हेमा श्रीवास्तव, शैल मौर्य, प्रीति गुप्ता, पुष्पा श्रीवास्तव, रविंदर कालरा, सुधा रानी, ज्योति मौर्य, डाॅ. प्रकाशनी अग्रहरि, आरुषि मौर्य आदि मौजूद रहीं।