थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव में स्थित देशी शराब की दुकान के सामने शुक्रवार को ग्राम प्रधान विजय बहादुर यादव के नेतृत्व में महिला व पुरुषों ने जमकर विरोध जताया। इस दौरान शराब की दुकान का विरोध करते हुए शीघ्र हटाने की मांग की। साथ ही ग्रामीणों के संयुक्त हस्ताक्षर युक्त पत्रक डीएम को देने के लिए तैयार किया गया।
महिलाओं व पुरूषों का आरोप है कि शराब पीकर लोग उपद्रव करते हैं, जिससे गांव की बहन व बेटियां सुरक्षित नहीं है। वहीं कम उमग के बच्चे भी शराब का सेवन करने लगे हैं, जिसके कारण उन बच्चों का भविष्य अंधकार में डूब रहा है। इसलिए यहां से देशी शराब की दुकान हटाया जाना चाहिए। उन्होंने शीघ्र देशी शराब की दुकान हटाने की मांग की है। विरोध जताने वालों में ग्राम प्रधान बृजेश यादव, रेखा, सुनीता, प्रभावती, शान्ति, अनीता, चंद्रावती देवी, जडावती देवी, कान्ती, कुन्ती देवी, सुदामा देवी, मुन्नी देवी, शीला देवी,डॉ. विनोद यादव, सतीश यादव, बंशराज शर्मा, जगतनरायन विश्वकर्मा, समर बहादुर यादव, विकास कुमार यादव, दीपक, पंचम यादव, रमेश यादव, राजेंद्र यादव, अंकुर, माईकल कुमार, राजू, सुशील सरोज आदि रहे।