फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: संदिग्ध हाल में महिला की मौत ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुकडीपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। पिता ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर बेटी की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर गांव निवासी प्रेमचंद ने अपनी पुत्री आरती का विवाह सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुकडीपुर गांव निवासी मनोज के साथ वर्ष 2019 में की थी। पिता का आरोप है कि पुत्री को ससुराल के लोग प्रताड़ित करते थे। मंगलवार को दामाद ने फोन पर सूचना दी कि तबीयत खराब होने से आरती की मौत हो गई।
मायके वालों के पहुंचने से पहले ससुराल वालों ने विवाहिता का अंतिम संस्कार कर दिया। इस बाबत थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें