फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास ने समाज को समानता का संदेश दिया : राकेश मौर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नईगंज स्थित सांसद कार्यालय में बुधवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती मनाई गई। सपा कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि संत रविदास ने भेदभाव से ऊपर उठकर भक्ति मार्ग अपनाया और समाज में समानता का संदेश दिया।संत रविदास एक महान संत, समाज सुधारक थे। कहा कि संत रविदास के जीवन से समानता, प्रेम, भक्ति और सादगी की शिक्षा मिलती है।
इस दौरान पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, दीपचंद राम, राजन यादव, रमापति यादव, श्यामबहादुर पाल, हीरालाल विश्वकर्मा, राजेंद्र यादव टाइगर ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

इस मौके पर राजेश विश्वकर्मा, राजमूर्ति सरोज, राजेंद्र यादव, राहुल त्रिपाठी, श्यामनारायण बिंद, लालबहादुर यादव, आरिफ हबीब मौजूद रहे। उधर, मुफ्तीगंज के हनुवाडीह गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। नेतृत्व छोटेलाल मास्टर ने किया। इस दौरान मौलवी राम, श्यामदेव, राजपति, राजबली, रमेश, दिनेश कुमार, संजय यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें