फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: निर्माणाधीन पीएम आवास में मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
राजाबाजार। महराजगंज थाना क्षेत्र के भोगीपुर कठार गांव में बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन पीएम आवास में एक महिला का शव मिला। वह छह बच्चों की मां थी। उसके पति ने अवैध संबंध को लेकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजाबाजार चौकी क्षेत्र के भोगीपुर कठार बस्ती निवासी गुंजन(38) का पति पति गप्पू उर्फ सुनील कुमार विभिन्न प्रदेशों में मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे वह दिवाली मनाने के लिए घर पहुंचा। घर में पत्नी को न देखकर अपनी मां सोनवंती देवी और बच्चों से पूछताछ की। मां सोनवंती ने उसे बताया कि गांव के ही मौर्या बस्ती में गुंजन काम करने गई है। बेटी प्रीति ने बताया कि मां कल शाम को बोली थी कि वह सुबह खेत से धनिया लाएगी। दीपावली की शाम बढिया भोजन बनाएंगी। पिता से बेटी बोली मां खेत में धनिया लेने गई होगी। इसके बाद गप्पू ने गुंजन की खोजबीन शुरू की। गुंजन का शव घर से 100 मीटर दूर पीएम आवास योजना तहत उन्हीं के निर्माणाधीन आवास में मिला। शरीर पर कपड़े बिखरे थे। गप्पू ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर सीओ बदलापुर प्रतिमा वर्मा, एसओ महराजगंज ओपी पांडेय फॉरेंसिक की टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बड़ी बेटी स्वीटी की शादी हो गई है। प्रीती, अंतिमा, बेटा कृष्णा, अखिलेश, बुग्गी की शादी नहीं हुई है। इस बाबत एसओ महराजगंज ओपी पांडेय ने बताया कि पति गप्पू की तहरीर ने अवैध संबंध को लेकर हत्या की आशंका जताई है। मामले में एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें