फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: दीवाली पर अच्छा भोजन बनाने का वायदा कर गई मां की मिली लाश, हत्या की आशंका, पुलिस कर रही तफ्तीश

Thu, 31 Oct 2024 04:21 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

भोगीपुर गांव में घर से कुछ दूरी पर मौजूद अर्धनिर्मित मकान में महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। बताते चले कि मृतका छ: बच्चों की मां है और बच्चों से वायदा करके गई थी कि वापस आकर दीपावली त्योहार पर अच्छा भोजन बनाएगी।
विज्ञापन
मौत के बाद पसरा सन्नाटा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज थाना क्षेत्र के भोगीपुर कठार निवासिनी दलित महिला गुंजन की लाश उनके नये निर्माणाधीन आवास में  सुबह 10 बजे देखी गयी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


राजाबाजार चौकी क्षेत्र के भोगीपुर कठार की दलित बस्ती में छ: बच्चे की की मां की संदिगध परिस्थिति में  निर्माणाधीन पीएम आवास में पायी गयी। पति गप्पू उर्फ सुनील कुमार रोजी रोटी के लिए कभी दिल्ली तो कभी पंजाब में रह कर मजदूरी करता था।

विज्ञापन


सुबह  करीब 9 बजे गुरूवार को दीवाली मनाने पंजाब से अपने घर पहुंचा तो काफी देर बाद पत्नी को मौके पर न देखकर अपनी बूढ़ी मां सोनवंती देवी से और अपने बच्चो से पूछने लगा कि उसकी पत्नी कहां है। मां ने बोला कि गांव के ही मौर्या वस्ती मे मजदूरी करने गयी होगी।

पुत्री ने कहा कि मां कल शाम को बोली थी कि सुबह धनिया ले आएगी फिर दीपावली के दिन बढ़िया भोजन बनाऊंगी मां खेत मे धनिया लेने गयी होगी। पति द्वारा पत्नी की खोजबीन किए जाने पर पत्नी गुंजन की लाश घर से सौ मीटर दूर उन्ही के अधूरे पीएम आवास में मिली।
विज्ञापन


सूचना पुलिस को दी गयी मौके पर पहुचे सीओ बदलापुर प्रतिमा वर्मा एसओ महराजगंज ओपी पांडेय सहित राजाबाजार चौकी प्रभारी मंशाराम गुप्ता व फोरेसिंस की टीम  ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृतक महिला छ: बच्चों की मां है।

परिजनो ने हत्या की आशंका जताई है। एसओ महराजगंज ओपी पाण्डे का कहना है कि पति गप्पू की तहरीर के आधार पर एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही |

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें