फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गलत इंजेक्शन के कारण काटना पड़ा महिला का हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं (जौनपुर)। रामपुर थाना क्षेत्र में एक कथित झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। गलत इंजेक्शन के कारण एक 55 वर्षीय महिला को अपना दाहिना हाथ गंवाना पड़ा। इस घटना से परिजनों में भारी रोष है और उन्होंने आरोपी ‘बंगाली डॉक्टर’ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। रामपुर के सुगईपुर असवा गांव निवासी लालमणि पांडेय की पत्नी मैना देवी (55) को पैर में दर्द की शिकायत थी। 28 फरवरी को परिजन उन्हें सेमुही बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक पर ले गए। आरोप है कि वहां मौजूद कथित बंगाली डॉक्टर ने उन्हें एक इंजेक्शन लगाया, जिसके कुछ ही देर बाद महिला के दाहिने हाथ में असहनीय दर्द और भयंकर सूजन शुरू हो गई।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें पहले भदोही और फिर वाराणसी ले गए। वाराणसी के डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि गलत इंजेक्शन के कारण हाथ में ‘गैंग्रीन’ जैसा गंभीर संक्रमण फैल गया है। जहर पूरे शरीर में न फैले और महिला की जान बचाई जा सके, इसके लिए डॉक्टरों को मजबूरी में उनका दाहिना हाथ काटना पड़ा। परिजनों का आरोप है कि उक्त क्लीनिक बिना किसी वैध लाइसेंस और डिग्री के संचालित हो रहा है। बुधवार को पीड़ित परिवार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर पहुंचकर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रभात कुमार यादव को शिकायती पत्र सौंपा। परिजनों ने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर क्लिनिक को सील किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें