फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नैंसी यादव ने जीते दो स्वर्ण पदक

विज्ञापन
अयोध्या में आयोजित 36वीं राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में नैंसी यादव ने जीते दो स - फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक
विज्ञापन
केराकत। अयोध्या के डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में आयोजित 36वीं राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में केराकत के डेहरी गांव की प्रतिभाशाली खिलाड़ी नैंसी यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। नैंसी यादव लगातार खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। इस प्रतियोगिता में भी उन्होंने शानदार दौड़ लगाते हुए दोनों स्पर्धाओं में पहला स्थान प्राप्त किया। नैंसी केडी स्पोर्ट्स कराटे अकादमी की खिलाड़ी हैं और उन्हें कोच सोनू यादव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण मिल रहा है। अकादमी के संस्थापक और कोच सोनू यादव ने बताया कि नैंसी एक मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी हैं। नियमित अभ्यास के कारण ही वह लगातार सफलता प्राप्त कर रही हैं। नैंसी यादव के पिता प्रकाश यादव ने कहा कि परिवार को उस पर गर्व है। उम्मीद है कि वह आगे भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करेगी। नैंसी की इस उपलब्धि से डेहरी गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें