मुंगराबादशाहपुर। चूड़ी खरीदने के लिए घर से निकली महिला बृहस्पतिवार की शाम गायब हो गई। काफी देर तक वापस घर न पहुंचने पर हड़कंप मच गया। परिजनों ने थाने में सूचना दी। पुलिस महिला के खोजबीन में जुट गई है।
शहर के मुहल्ला अंजही ( कटरा त्रिमुहानी) निवासी किरण गुप्ता (45) पत्नी कृष्ण कुमार गुप्ता बृहस्पतिवार की शाम को 6 बजे घर से चूड़ी खरीदने के लिए कहकर निकली। दो घंटे बाद तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रात10 बजे तक किरण का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों की धड़कने बढ़ने लगी। रिश्तेदारों और परिचितों को फोन किया गया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। कस्बे के इर्द-गिर्द भी परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन देर रात निराशा ही हाथ लगी। किसी अनहोनी से परेशान परिजनों ने थाने में किरण के गायब होने की सूचना दी। पुलिस महिला के खोजबीन में लगी हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष पाठक का कहना है कि सूचना मिली है। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर महिला के खोजबीन की जा रही है। सीसी कैमरे की फुटेज भी देखी जा रही है।