फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पथरी के ऑपरेशन के लिए आई महिला की इंजेक्शन लगाते ही मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। नगर के पुरानी बाजार क्षेत्र के दूबे हड्डी गली स्थित एक निजी नर्सिंग होम में बुधवार की देर रात इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मीर अहमदपुर गांव निवासी साधना (35) पत्नी लक्ष्मी कन्नौजिया बुधवार को अपने पथरी का ऑपरेशन कराने के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में आई थी। मृतका के भांजे विनोद कन्नौजिया का आरोप है कि देर शाम साधना को आपरेशन थिएटर में लेकर गए। आपरेशन के लिए इंजेक्शन लगाने के बाद उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा खड़ा कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा-पढ़ी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मृतका साधना को एक 15 वर्षीय पुत्र सुमित और 12 वर्षीय पुत्री नंदनी है। मृतका के पति लक्ष्मी बाहर रहकर रोजी रोजगार कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है ।

दूसरी तरफ इलाज करने वाले डॉक्टर जेपी दूबे का कहना है कि उनके उपर लगाया जा रहा आरोप निराधार है। महिला की जांच की जा रही थी, उसी दौरान उसने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन




प्रभारी निरीक्षक मनोज ठाकुर का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुक़दमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें