इसी को लेकर गांव के ही दूसरे समुदाय का युवक उसे फोन से वीडियो डिलीट करने की धमकी दे रहा है, जिसका ऑडियो रिकॉर्ड है। ऑडियो में युवक कह रहा है कि अंध भक्ति मत मचाओ, समझ में आ गया। जय श्रीराम मत बोलवाओ नहीं तो अल्ला हु अकबर बोलवा दूंगा...।
इसके बाबत पूछताछ के लिए लड़की के परिजन उसके घर गए तो आरोप है कि वहां उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत की। बरसठी थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने गांव निवासी साहिल, उसकी मां, बहन और भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।