फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन पहले गुजरात से आई महिला ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। क्षेत्र के प्रेमापुर गांव में शुक्रवार की रात एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह अभी चार दिन पहले गुजरात के अहमदाबाद शहर से अपने पति के साथ लौटकर गांव आई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

प्रेमापुर गांव निवासी रमेश विश्कर्मा अपनी पत्नी गीता (36) के साथ चार दिन पूर्व अपने पति के साथ अहमदाबाद से घर आया था। घर आने के बाद किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी। शुक्रवार की रात जब घर के सभी लोग बाहर सोये थे तभी गीता ने घर के कमरे में रस्सी के फंदे पर झूल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतका के मायके वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। घटना के पीछे पति पत्नी का विवाद बताया जा रहा है। मृतका का मायका इसी थाना क्षेत्र के सुरैला गांव में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें