सुरेरी। क्षेत्र के अड़ियार गांव में कमरे में महिला का शव बरामद किया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस कमरे के बाहर से ही देखकर चली गई। पुलिस ने घटना की सूचना महिला के परिजनों को दे दिया है। देर शाम तक मृत महिला के परिवार का मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे शव को कमरे से बाहर नहीं निकाला जा सका।
अड़ियार गांव निवासी अल्पना ( 45) पत्नी स्व. प्रेमशंकर आशा थीं। उनके पति की बीस वर्ष पूर्व हत्या कर दी गई थी। मंगलवार की दोपहर दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने कमरे में झांक कर देखा तो अल्पना कमरे में मृत पड़ी थी। गांव के प्रधान ने इसकी सूचना सुरेरी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के परिजनों को मामले की जानकारी देकर जॉच में जुट गई। अल्पना को एक बेटा राजू (25) और बेटी कविता है। कविता की शादी हो चुकी है। राजू कोलकाता में रहता है। काफी दिनों से वह घर नहीं आया। अल्पना अकेले गांव स्थित अपने कमरे में रहती थी। खबर लिखे जाने तक महिला के परिजन मौके पर नहीं पहुंचे थे। जिसकी वजह से महिला का शव मौके पर ही पड़ा रहा। थानाध्यक्ष सुरेरी मुन्ना राम ने बताया महिला के परिजनों को सूचना दी गई है। शव के दाह संस्कार के लिए उसके परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।