बोले अधिकारी
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का कारण पता चल सकेगा। इसके लिए दो टीमों का गठन किया जा चुका है। सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा। - अरविंद कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक शहर।
चेहरे पर कीड़े लगने से नहीं हो पा रही शिनाख्त
पुलिस के मुताबिक मृतका का शव जिस ट्राॅली बैग में मिला है वह लाल रंग का है। उस पर फूल बना है। महिला ने हरे रंग का सलवार-सूट पहन रखा था। कान में पीली धातु की बाली थी। गले में काले धागे में फाइबर लाॅकेट में राधा-कृष्ण की फोटो है। चेहरा कीड़ा खाने के कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। जीभ पूरी तरह से बाहर लटकी थी। इससे गला घोटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।