फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में महिला की हत्या का खुला राज: दुराचार में नाकाम होने पर भतीजे ने दोस्त संग चाची को मार डाला, 36 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचा

Sat, 11 Dec 2021 10:32 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर पुलिस ने 36 घंटे के अंदर एक हत्या के मामले को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी चाची के साथ दुराचार करने की कोशिश की थी। साथ में उसका दोस्त भी था। लेकिन दोनों कामयाब नहीं हो सके तो हत्या कर दी। 
 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी भतीजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जौनपुर जिले में हुए मंजू पटेल हत्याकांड का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार के मुताबिक मंजू की हत्या उसके जेठ के बेटे ने दुराचार के प्रयास में नाकाम होने पर अपने दोस्त की मदद से की थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जगदीश पट्टी निवासी बक्शा ब्लॉक में सहायक लेखाकार आमोद पटेल की पत्नी मंजू पटेल की हत्या कर घर से कुछ दूर जफराबाद थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन किनारे झाड़ी में फेंका गया शव शुक्रवार की सुबह मिला था। वह बृहस्पतिवार की शाम शौच करने निकली थी। पति की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई थी।

एएसपी सिटी ने बताया कि जफराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह व उनके हमराहियों ने तथ्यों और  साक्ष्यों के आधार पर शनिवार को मंजू के जेठ संतोष कुमार पटेल के पुत्र अजय पटेल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Trending Videos

ईंट से सिर पर किया वार, फिर गला दबाया

एएसपी सिटी के मुताबिक़, आरोपी ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे उसकी चाची मंजू देवी शौच के लिए खेत की ओर गई थीं। तभी वह उनके पीछे लग गया। रास्ते में रेलवे लाइन के पहले खंडहर के पास उसे उसका दोस्त मीनू पटेल मिल गया।

वन विभाग की नर्सरी के पास उसने और मीनू पटेल ने गलत इरादे से चाची को पकड़ लिया। लेकिन पहचान लेने पर उन्होंने घर में सबको इसकी जानकारी देने की धमकी दी। बताया कि पहले भी आरोपी चाची के साथ ऐसी हरकत करते पकड़ लिया गया था। इसी से उसने बदनामी के डर से ईंट से चाची के सिर पर वार कर दिया। वह अचेत हो गईं। तब उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। मीनू उनके दोनों पैर दबाए था।
विज्ञापन

इंसाफ मांगने पहुंचीं छात्राओं को थानाध्यक्ष ने दी गाली

Smधरने पर बैठी छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
मंजू पटेल की हत्या से आक्रोशित टीडी कॉलेज की छात्राएं शनिवार को जब एसपी से गुहार लगाने पहुंची तो वहां मौजूद थानाध्यक्ष लाइन बाजार ने दुर्व्यहार किया। थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने छात्राओं को खुलेआम गालियां तक दीं। थानेदार का यह रूप देख वहां मौजूद लोग सकते में आ गए।  वीडियो जारी होने पर घटनाक्रम की पूरे दिन चर्चा होती रही। लोग पुलिस की हरकत की निंदा करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें