फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस माह की दुधमुही समेत तीन बेटियों को थाने में छोड़ गई महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। सहारनपुर में पहली पत्नी व तीन बेटियों को छोड़ दूसरी पत्नी के साथ शादी रचाकर शाहगंज में रह रहे पति के घर पर शुक्रवार की सुबह पहली पत्नी अपने बच्चों को लेकर धमक पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची। काफी देर तक समझौता कराने का प्रयास चलता रहा, जो नाकाम रहा। इसके बाद महिला दस माह की मासूम समेत तीनों बेटियों को थाने में छोड़ पहली पत्नी चली गई।
विज्ञापन

सहारनपुर के गुलाम औलिया मोहल्ला निवासी मो आरिफ का निकाह उसी जनपद के ही गंगोह गांव निवासी शहनाज के साथ वर्ष 2012 में हुआ था। दोनों से तीन बेटियां हैं। आरिफ सऊदी अरब में कमाता था। जो लॉकडाउन में घर आया था। इसी दौरान ससुराल में पड़ोस की युवती आयशा से इसका प्रेम हो गया। दो महीने पूर्व आरिफ ने आयशा से विवाह कर लिया। दोनों घर से शाहगंज आ गए। यहां पुरानी बाजार मोहल्ला में एक चिकित्सक के मकान में किराए पर रहने लगे। इस बात की जानकारी पहली पत्नी शहनाज को हुई तो शुक्रवार की सुबह वह अपनी बेटियों के साथ धमक गई। घर पर हंगामा करने लगी। इसकी सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दे दी । मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पति व दोनों पत्नियों को लेकर थाने पहुंची। काफी देर तक समझौते के प्रयास के बाद भी बात नहीं बनी। इसके बाद पहली पत्नी अपनी 10 महीने तथा पांच व आठ वर्ष की बेटियों को थाने में छोड़कर घर के लिए लौट गई। पुलिस ने पिता आरिफ को बुलाकर बच्चों को सुपुर्द कर दियौ। हिदायत दी कि वह शाहगंज छोड़कर अभी नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें