फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अभी भी 8514 भूमि विवाद के मामले हैं लंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में भूमि विवाद के 8514 मामले लंबित है। इनमें से कुछ मामले तहसील स्तरों पर कई सालों चल रहे हैं। प्रशासन ने पिछले माह एक सप्ताह का अभियान चलाकर 813 विवादों को निपटारा किया था लेकिन रबी की बुआई के कारण इस अभियान को रोक देना पड़ा था।
विज्ञापन

जिले में सभी छह तहसील सदर, केराकत, मछलीशहर, शाहगंज, मड़ियाहूं व बदलापुर में हदबंदी, पैमाईश व पत्थर गड्डी के इस साल कुल नौ हजार 327 मामले लंबित थे। इसमें हदबंदी के 4814, पैमाइश के 3219 व पत्थर गड्डी के 1294 मामले लंबित हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने नवंबर माह में एक सप्ताह का अभियान चलाकर इन विवादों को निपटाने का काम शुरू किया। इस दौरान सभी तहसीलों में अभियान चलाकर कुल 813 मामलों का निस्तारण किया गया, जिसमें हदबंदी के 457 व पैमाइश के 356 मामलों को निपटाया गया, लेकिन रबी की फसल की बुआई शुरू होने के बाद इस अभियान को जिला प्रशासन को बीच में ही रोक देना पड़ा। जिससे सभी तहसीलों में अभी भी 8514 मामलों का निपटारा नहीं हो पाया था, जिसमें हदबंदी के 4357, पैमाइश के 2863 व पत्थरगड्डी के 1294 मामले लंबित रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें