फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत, बहू का हाथ कटा; दो बच्चे घायल

Fri, 17 Oct 2025 03:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: जौनपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ। शॉर्ट कट के चक्कर में एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसकी बहू का हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया। वहीं दो बच्चे भी घायल हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : x/@RailMinIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के सरसरा गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम बरसठी रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसकी बहू का एक हाथ शरीर से अलग हो गया और दो बच्चे भी घायल हो गए। घायल बहू का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


पवन गिरी बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी (27), मां सुशीला देवी (54) और एक दो वर्ष का व एक छह माह का बेटा लेकर इलाज के लिए जौनपुर गया था। शाम को रायबरेली जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन से बरसठी रेलवे स्टेशन पर उतरे। वहां से घर एक किमी दूर था।

पवन किसी काम से स्टेशन पर ही रुक गए। जबकि मां सुशीला देवी, पत्नी लक्ष्मी देवी अपने दोनों बच्चों के साथ सड़क के रास्ते न जाकर रेलवे लाइन के रास्ते से घर की तरफ से जाने लगीं। करीब पांच सौ मीटर दूर गई थीं कि ट्रेन पीछे से आई, जिसकी चपेट में आने से सुशील देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि लक्ष्मी का एक हाथ शरीर से अलग हो गया।
विज्ञापन


काफी देर बाद जब घर नहीं पहुंची तो स्वजन खोजबीन में लग गए। देर रात में घटना की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष देवानंद रजक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। लक्ष्मी का बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है, आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें