पवांरा क्षेत्र के सजई चौराहे के पास आमने सामने बाइक की टक्कर में बाइक सवार किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सरोखनपुर गांव निवासी जान्हवी (11) पुत्री राकेश बिंद अपने मामा के लड़के विशाल (17) के साथ बाइक पर सवार होकर ननिहाल महरुपुर मछलीशहर जा रही थी। बृहस्पतिवार की शाम 4 बजे सजईं चौराहे पर सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया एवं आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। किशोरी को बाइक पर ले जा रहा विशाल भी घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार लक्ष्य गुप्ता (18) निवासी पवांरा भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले लिया है। शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।