फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी बांधने जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत, पति और बच्चे गंभीर

Mon, 03 Aug 2020 05:33 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
घटना के बाद जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के त्यौहार पर भाइयों को राखी बांधने पति व बच्चों के साथ मायके जा रही महिला की जौनपुर जिले के चिरैया मोड़ के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। दो बाइक की टक्कर के दौरान सड़क पर गिरी महिला को पीछे से आ रही ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया। पति व दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


घायलों को पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जौनपुर जिले के कोहड़ा गांव निवासी रूद्र प्रताप अपनी पत्नी अमृता (30) व दो बच्चे नैनसी (5), हिमांशु (4) के साथ बाइक से सोमवार की दोपहर करीब एक बजे अपनी ससुराल आजमगढ़ जनपद के खेवती दनियालपुर जा रहे थे। 

विज्ञापन

अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड़ के समीप पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही एक बाइक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में रूद्र प्रताप बाइक लेकर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रेक्टर ने पत्नी अमृता को चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

पति व दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने रूद्र प्रताप को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें