जौनपुर। नगर के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार की देर शाम महिला ने दो सिर वाले बच्चे को जन्म दिया। उसे देखकर डॉक्टर समेत परिजन हैरान रह गए। हालांकि पेट में ही बच्चे की मौत हो चुकी थी। दिदखोरा गांव की महिला को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर नगर खुटहन रोड स्थित निजी हास्पिटल भर्ती कराया गया। वहां डाक्टरों की देखरेख में महिला को दो सिर वाले बच्चे की नार्मल डिलिवरी हुई, लेकिन कुछ देर पहले ही बच्चे की मौत हो चुकी थी।