करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हम्जापुर चौखड़िया गांव निवासिनी एक महिला की रविवार को बिजली करंट की चपेट में आने से झुलस कर मौत हो गई। हमजापुर चौखड़िया गांव के निवासिनी उषा देवी (36) पत्नी सुभाष चंद्र यादव सुबह चारा मशीन के पास गई थी। तभी वहां लटक रहे जर्जर विद्युत तार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल भी ले गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पीछे एक बेटी श्वेता और दूसरा बेटा ऋषभ यादव को छोड़ गई।