मीरगंज। थाना के मोलनापुर गांव निवासी एक मनबढ़ ने शनिवार की शाम गांव के ही एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया। मोलनापुर गांव निवासी पंकज कुमार गौड़ शाम को नहर के रास्ते बाजार से घर जा रहे थे। वह नहर पुल पर पहुचे थे तभी गांव का एक मनबढ़ युवक उनको कमर में चाकू मारकर घायल कर दिया। उन्होने हल्ला मचाया तो मनबढ़ मौके से भाग गया। आस-पास के लोग दौड़ कर पास पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। साथ ही इलाज के लिए सीएचसी मछलीशहर ले गये। पीड़ित ने रविवार की सुबह थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष राणाप्रताप यादव ने बताया कि चाकू मारने के मामले मे तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।