जफराबाद थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव में सोमवार की सुबह करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। वह सोमवार को सुबह घर में झाड़ू लगा रही थी। घर में रखे पंखे में करंट उतर रहा था। जैस ही महिला पंखा हटाने लगी वह करंट की चपेट में आ गई। जफराबाद थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव निवासी आशा देवी (52) पत्नी स्व. उदय राज मौर्य सोमवार को सुबह साढ़े छह बजे घर में झाड़ू लगा रही थी। घर में रखा पंखा उसके पैर पर गिर गया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गई। परिवार के लोग आनन फानन में उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।