फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सो रहे युवक पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के सोंगर गांव में शनिवार की रात में छत पर सो रहे युवक पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक का उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सोंगर गांव निवासी गुलशन (27) पुत्र राजेंद्र कुमार अपने घर की छत पर बीती रात सो रहा था। रात 12.30 बजे घर की छत पर पहुंचे तीन युवकों ने गुलशन के पेट पर चाकू से प्रहार कर दिया। गुलशन के चिल्लाने पर चाचा रवींद्र कुमार पहुंचे तो देखा कि गुलशन घायल अवस्था में लहूलुहान पड़ा था और आरोपी भाग गए थे। रात में ही गुलशन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी लाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल गुलशन का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। हालत खतरे से बाहर बताई गईं है। घटना के संबंध में घायल गुलशन के चाचा रवींद्र ने तीन नामजद आरोपियों पूर्व प्रधान विजय, पुत्र आशीष व रोहन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें