फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सई नदी में डूबकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरकोनी। जलालपुर क्षेत्र के इजरी गांव के पास सोमवार को सई नदी में डूबकर महिला की मौत हो गई। घटना के काफी देर बाद गोताखोरों की मदद से महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

इजरी गांव की दलित बस्ती निवासी किरन देवी (40) पत्नी रमेश कुमार घर से कुछ दूरी पर स्थित सई नदी की तरफ गई थी। काफी देर बाद वह लौटकर घर नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन पहले खुद से तलाश किए लेकिन नदी की तरफ महिला का कहीं कोई पता नहीं चला तो नदी में डूबने की आशंका हुई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश शुरू की। कुछ देर बाद महिला का शव नदी से बरामद हुई तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें